15 सितंबरः आज के दिन ही दूरदर्शन का हुआ आगमन, छोटे से डिब्बे में समाई पूरी दुनिया
नई दिल्ली। आज के डिजिटल और संचार क्रांति के दौर में युवा पीढ़ी शायद ही 'दूरदर्शन' के महत्व को समझे, लेकिन पुरानी पीढ़ी का इस माध्यम से गहरा जुड़ाव रहा है। 15 सितंबर 1959 को भारत में सरकारी प्रसारक के रूप में दूरदर्शन की नींव रखी गई थी। उस समय छोटे पर्दे पर चलती-फिरती तस्वीरें दिखाने वाला यह बिजली से चलने वाला यंत्र लोगों के लिए आश्चर्य और उत्सुकता का केंद्र था। जिस घर में टेलीविजन होता था, वहां दूर-दूर से लोग इसे देखने पहुंचते थे। छत पर लगा टेलीविजन का एंटीना उस समय सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता था। भारतीय कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम इस सरकारी प्रसारण सेवा का मुख्य हिस्सा थे। दूरदर्शन की शुरुआत में सीमित समय के लिए ही कार्यक्रम प्रसारित किए जाते थे। 1965 में ऑल इंडिया रेडियो के हिस्से के रूप में नियमित दैनिक प्रसारण शुरू हुआ। 1972 तक यह सेवा मुंबई (तब बंबई) और अमृतसर तक पहुंच गई थी, और आज यह देश के सुदूर गांवों तक उपलब्ध है। 1982 में राष्ट्रीय प्रसारण की शुरुआत हुई, और उसी साल दूरदर्शन ने श्वेत-श्याम से रंगीन प्रसारण की ओर कदम बढ़ाया।
1812 : नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
1860 : एम विश्वेश्वरैया का जन्म।
1876 : भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
1909 : द्रविड़ मुनेत्र कषगम के संस्थापकों में से एक सी एन अन्नादुरई का जन्म।
1916 : प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
1927 : प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म।
1948 : स्वतंत्र भारत का पहला पोत 'आईएनएस दिल्ली' बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
1959 : भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।
1971 : दुनिया को हरा भरा और शांति पूर्ण बनाने के संकल्प के साथ ग्रीन पीस की स्थापना।
1978 : अर्मेनिया की अरैरट एरेवन ने पहली विदेशी टीम के तौर पर मोहन बागान के साथ संयुक्त रूप से आई़.एफ.ए. शील्ड जीती।
1981 : वानुआतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
1982 : लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने से पहले ही बम विस्फोट में हत्या।
2001 : अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
2002 : न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित।
2003 : सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
2004 : ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को 'वुमन आफ़ द ईयर' सम्मान।
2008 : क्राम्पटन ग्रीव्ज ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
2012: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन।
