GST में छूट से बाइक और कार खरीदारों की बल्ले-बल्ले

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बीते दिनों केंद्र सरकार ने ऑटोमोबाइल सेक्टर को राहत देते हुए जीएसटी में कमी का ऐलान किया है। इस फैसले से कार और बाइकों की कीमतों में गिरावट आई है। जो लोग नई कार या बाइक का खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उनके लिए यह अच्छी खबर है। जीएसटी घटने से छोटी से लेकर बड़ी सभी तरह की गाड़ियों की कीमत में कमी आई है। आज हम आपको कार और बाइकों की कीमत में आई कमी के बारे में बताएंगे। जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

Untitled design (15)

इससे दोपहिया वाहन के साथ-साथ फोर व्हीलर खरीदने वालों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। ऑटोमोबाइल सेक्टर विशेषज्ञों की माने तो बाइक की खरीद पर लगभग 7,000 से 20,000 रुपए तक की बचत होगी, वहीं अर्टिगा और ब्रेजा जैसी कार खरीदने पर ग्राहकों के 30,690 रुपए तक की बचत हो सकती है। यहां बताते चले कि यह बचत अकेले एक्स शोरूम कीमतों पर होगी। इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन की कीमतों में भी मामूली कमी आएगी, जिससे कुल लागत में और कटौती ग्राहकों को मिलेगी।

22 सितंबर से पहले भी ऑफर

ग्राहक 22 सितंबर से पहले भी इसका लाभ ले सकें, इसके लिए वाहन डीलरों की ओर से एक्सचेंज ऑफर और कॉरपोरेट डिस्काउंट सहित कई ऑफर दिए जा रहे हैं। साथ ही बुकिंग कराने पर इंस्टेंट गिफ्ट के रूप में 2,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट और कैश बोनस भी मिल रहा है। यह छूट ग्राहकों के इनवॉयस पर लागू होगी। 

350 सीसी से कम इंजन वाली बाइक पर टैक्स में बड़ी कटौती

नियमों में बदलाव के बाद अब 350 सीसी से कम इंजन वाली बाइक पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा, जो पहले 28 प्रतिशत था। वहीं, 350 सीसी से अधिक की बाइक पर अब 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा, जो पहले 31 प्रतिशत था।

ग्राहकों मिलेगा भारी लाभ

20 सितंबर तक खरीदारी पर 45,000 से 51,000 रुपए तक का लाभ मिल रहा है। यानी अभी खरीदारी करने पर ग्राहकों को 9,012 रुपए की अतिरिक्त बचत होगी। ब्रेजा की खरीदारी पर अनुमानित कटौती 34,310 से लेकर 48,629 रुपए तक होने वाली है। अगर अभी खरीदेंगे, तो 65,000 रुपए तक की बचत होगी। इस तरह आप अतिरिक्त 30,690 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
 

अर्टिगा और ब्रेजा की खरीदारी पर 30,690 रुपए तक की एक्स्ट्रा बचत

आपको मारुति सुजुकी की खरीदारी करनी है, तो इंतजार न करें। जीएसटी घटने के बाद जो कीमत कम होगी, उससे भी कम कीमत पर अभी ही खरीदारी कर सकते हैं। कंपनी के विभिन्न शोरूम में इसका लाभ मिल रहा है। जीएसटी कटौती के बाद एक्स शोरूम, रोड टैक्स और इंश्योरेंस को मिलाकर अर्टिगा में अनुमानित कटौती 35,988 से 48,809 रुपए होने वाली है।