देवरिया में पेड़ से बांधकर युवक को पीटा...प्राथमिकी दर्ज, छह लोग गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में एक दलित युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई करने का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक समुदाय विशेष के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बरहज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को मईल गांव के राहुल को क्षेत्र के माड़ोपार गांव के पास रंजिश में एक समुदाय के लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए पेड़ से बांधकर वीडियो भी बनाया। 

उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने माड़ोपार गांव निवासी मासूम रजा, महफूज आलम, खुशबू निशा, हनीफा, रुखसाना और अख्तर के खिलाफ मारपीट, दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े :  बलरामपुर में उफान पर आया खरझार के पहाड़ी नाले, बाढ़ आने से आधा दर्जन गांव जलमग्न

संबंधित समाचार