Bareilly : रेलकर्मी के घर चोरों ने लगाई सेंध, घर में रखे आलू-प्याज तक नहीं छोड़े
बरेली, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक रेलकर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर तीन मोबाइल फोन, नकदी समेत राशन और आलू-प्लाज भी चोरी कर लिए। शिकायत के बाद भी पुलिस न ही मौके पर पहुंची और न ही रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित अब मामले की शिकायत अधिकारियाें से करेगा।
जंक्शन स्थित नॉर्थ रेलवे कॉलोनी निवासी रविकांत ने बताया कि वह रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। पिछले रविवार को पत्नी बच्चों के साथ घर में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव गए थे। सुबह 4 बजे जब वह घर आए तो उन्होंने देखा कि घर में लगा ताला कटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर में जाने पर पता चला कि तीन मोबाइल फोन, करीब 20 हजार रुपये नकदी, घर का राशन और रसोई से आलू-प्याज तक चोरी हो गया था।
