आज का राशिफल | 16 सितंबर 2025
मेष
नये व्यापारिक अनुबन्ध निर्मित होने की सम्भावना है। अपने काम की गुणवत्ता बनाये रखें। जीवनसाथी के साथ आप किसी नये व्यापार की योजना बना सकते हैं। आप लोगों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। प्रेम-सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठायेंगे।
वृष
आज कारोबार में फण्ड्स को लेकर परेशानी हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को अपनी जॉब की चिंता रहेगी। आप घर पर अच्छा समय बिताएंगे। लोग आपकी सरलता का अनुचित लाभ उठा सकते हैं। घर के बुजुर्ग सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन
आज आर्थिक स्थिति में काफी अच्छा सुधार होगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आप धन लगा सकते हैं। मानसिक शांति की अनुभूति होगी। कारोबार में लोग आपके आइडियाज से प्रभावित रहेंगे। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी।
कर्क
आज दिखावा करने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपका काम में मन नहीं लगेगा। समय कुछ मिला-जुला रहने वाला है। धन कमाने के अवसरों को चूक सकते हैं। अपने निर्णयों पर विश्वास रखें।
सिंह
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय में आपको सहयोगियों से अत्यधिक लाभ मिलेगा। अपनी प्रतिभा को दिखलाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। तकनीकी संबंधी कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा।
कन्या
आज नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से संभालेंगे। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दूसरों की सलाह पर आप ध्यान न दें।
तुला
आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। संपत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई का काफी ध्यान रखेंगे।
वृश्चिक
आज जॉब में आपका प्रदर्शन कमजोर रहेगा। लोग आपकी भावनाओं का उपहास बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से समस्या हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। जीवनसाथी के प्रति आपको निष्ठावान होना चाहिए।
धनु
आज उच्च अधिकारियों के साथ टकराव हो सकता है। अपने सिद्धांतों के साथ समझौता न करें। नया व्यवसाय शुरू कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। धन की समस्या दूर होने की संभावना है। अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाए रखें।
कुंभ
आज आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता देरी से मिलेगी। पिता की कोई बात बच्चों को बुरी लग सकती है। अपरिचित लोगों के समक्ष भावनाओं को संयमित रखें। असंतुलित खानपान के कारण पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।
मकर
आज प्रतिभाशाली लोगों में आपकी गिनती होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। पूरी मेहनत के साथ अपने काम में लगे रहेंगे। यदि आप कोई लोन लेना चाहते हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा।
मीन
आज आपका मूड तरोताजा रहेगा। चतुराई से अपने काम निकलवाने का प्रयास करेंगे। अपने कर्म पर विश्वास रखें। नई जानकारियां प्राप्त करने में जुटे रहेंगे। विपरीत लिंग के लोग आपसे अत्यधिक आकर्षित हो सकते हैं।
