देश भर से आ रहे वाहनों को सीधे बलिया, बिहार तक पहुंचाएगा फोरलेन हाइवे

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

गाजीपुर में वाहन चालकों को घंटों बेबस कर रहा था भांवरकोल का जाम, अब हुआ स्थायी इलाज। एनएचएआई गाजीपुर के जंगीपुर से बलिया में यूपी-बिहार सीमा पर मांझी तक फोरलेन हाइवे बना रहा है।

लखनऊ, अमृत विचार: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से ही अब देश भर से आ रहे वाहनों को बलिया, बिहार का सुगम रास्ता मिल जाएगा। इस रूट पर गाजीपुर में वाहन चालकों को घंटों बेबस कर रहा था भांवरकोल के जाम का अब स्थायी इलाज कर दिया गया है। एनएचएआई, गाजीपुर के जंगीपुर से बलिया में यूपी-बिहार सीमा पर मांझी तक फोरलेन हाइवे बना रहा है।

दरअसल, बीते चार वर्षों में गाजीपुर के भांवरकोल में जाम ने यात्रियों को खासा परेशान किया है। बलिया और बक्सर होते हुए बिहार जाने वाले वाहन चालकों को घंटों सड़क पर बेबस खड़ा रहना पड़ता था। अब इस समस्या का स्थायी हल निकल आया है क्योंकि अब जंगीपुर से मांझी तक नया फोरलेन हाईवे बन रहा है।

इस समस्या को दूर करने के लिए एनएचएआई जंगीपुर से मांझी तक फोरलेन हाईवे बना रहा है। इसके बन जाने के बाद यात्रियों को भांवरकोल जाने की जरूरत ही नहीं होगी। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ जैसे बड़े शहरों से आने वाले वाहन सीधे बलिया और बिहार तक पहुंच सकेंगे।

इस परियोजना का काम दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था और लक्ष्य के मुताबिक इसे इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा होना है। बरसात की वजह से काम की रफ्तार धीमी जरूर हुई है, लेकिन एनएचएआई का प्रयास है कि कम से कम दो पैकेज इस साल के अंत तक शुरू कर दिए जाएं ताकि यात्रियों को राहत मिले।

यह भी पढ़ेंः देहरादून में मूसलाधार बारिश का तांडव, टपकेश्वर महादेव मंदिर पानी में डूबा; सामने आया VIDEO 

संबंधित समाचार