प्रयागराज में किशोरी की मौत: तालाब के गहरे पानी में डूबने से हुआ हादसा, नानी के साथ रहती थी बच्ची 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के मांडा में सोमवार शाम तालाब में स्नान के दौरान 13 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई है। किशोरी अपने नाना दरबारी लाल प्रजापति के घर मांडा इलाके के बनवारी खास गांव में रह रही थी। घटना सोमवार शाम साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। छाया नामक किशोरी पडोस में रहने वाले छोटू (5) के साथ अपने घर से महज 100 मीटर दूर स्थित तालाब के पास स्नान करने गई थी।

पैर फिसलने से दोनों तालाब के गहरे पानी में डूबने लगे। पास के खेत से घर लौट रहे राजाराम प्रजापति ने बच्चो की शोर सुनकर दोनों को बाहर निकाला। छाया को लालगंज सीएचसी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। छाया मूल रूप से लालगंज थाना क्षेत्र के मैना गांव की रहने वाली थी। 

उसके पिता योगेश प्रजापति का देहांत उसके जन्म के छह महीने बाद ही हो गया था। जिसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली और वह अपने दूसरे पति के साथ चली गई और बेटी छाया को मायके छोड़ गई थी। तब से छाया अपने नाना-नानी के साथ रह रही थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। मंगलवार सुबह किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़े : 

दशहरा मेला: संगम नगरी में मेला तैयारियों को लेकर बैठक, नवरात्र के पहले दिन से दशहरा उत्सव का शंखनाद

संबंधित समाचार