वाराणसी: अधिवक्ताओं ने भरी कचहरी में दरोगा को जमकर पीटा, परिसर में अफरातफरी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मंगलवार को पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं के बीच एक नया विवाद सामने आया। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा एक दरोगा की पिटाई किए जाने की घटना के बाद परिसर में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। इस घटना में बीच-बचाव करने आए कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। 

अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) शिवहरि मीणा ने बताया कि कुछ अधिवक्ताओं द्वारा इस तरह की निंदनीय घटना को अंजाम दिया गया। बनारस बार के पदाधिकारियों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायल दरोगा मिथलेश कुमार बड़ागांव थाने में तैनात हैं। उन्हें इलाज के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मौके पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 13 सितंबर को बड़ागांव थाने में समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान कर मामले को न्यायालय में भेजा था। 

इस दौरान एक पक्ष ने पुलिस पर अधिवक्ता के साथ मारपीट का आरोप लगाया था। बाद में वाराणसी गोमती जोन पुलिस ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई दोनों पक्षों के खिलाफ की गई थी। इसमें किसी पक्ष के वकील होने या न होने का कोई संबंध नहीं है। उक्त व्यक्ति अपनी पैरवी के लिए आया था, न कि अधिवक्ता के रूप में। 

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि जिन अधिवक्ताओं द्वारा दरोगा को पीटा गया है, सभी को सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित किया जा रहा है। साथ मुकदमा भी पंजीकृत किया जा रहा है। दरोगा मिथलेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...