रामपुर : राजस्व एवं चकबंदी विभाग ने शुरू की पसियापुरा में पैमाइश
रामपुर,अमृत विचार। राजस्व एवं चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूद चर्चित गांव पसियापुरा के गुरुद्वारे की पैमाइश की।
गुरुवार को क्षेत्र के गांव पसियापुरा में एडीएम डा. नितिन मदान एवं चकबन्दी सीओ चरन सिह की मौजूदगी में राजस्व तथा चकबंदी विभाग के अधिकारियों द्वारा पैमाइश की गई।
इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार, सीओ रविन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम टांडा राजकुमार भास्कर, तहसीलदार शाहबाद अमित कुमार, एसीओ संजय शर्मा, सीओ टांडा, केएन आनन्द, सीओ स्वार अतुल कुमार पांडेय, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक बलबान सिंह सहित जिलेभर का पुलिस बल मौजूद रहा।
