अनोखा फिल्म अनुभव...आईमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज होगीKantara: Chapter 1, जानिए Theater में कब आएगी फिल्म
मुंबई। होम्बले फिल्म्स की फिल्म कंतारा: चैप्टर 1, आईमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज होगी। कंताराः चैप्टर 1 इस समय भारतीय सिनेमा की सबसे ज़्यादा सुर्खियों में रहने वाली फिल्म है, जिसका बेसब्री से दर्शकों द्वारा इंतज़ार किया जा रहा है। यह फिल्म असल में अपनी घोषणा के समय से ही चर्चा में बनी हुई है। कंताराः: चैप्टर 1 के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक थ्रिल से भरा पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के आईमैक्स फार्मेट में रिलीज की घोषणा की है।
उन्होंने इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है ,"पवित्र जड़ों से, एक कहानी जागती है। दो अक्टूबर से पूरे दुनिया में #कंतारा: चैप्टर 1, को एक्सक्लूसिव तौर से आईमैक्स फॉर्मेट में देखें। आप सभी के लिए एक अनोखा फिल्म देखने का अनुभव इंतेज़ार कर रहा है।" उत्साह बढ़ते ही, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी, अरविंद कश्यप ने एक दिलचस्प बात बताई कि फिल्म का कुछ हिस्सा आईमैक्स और पीएक्सएल फॉर्मेट में शूट किया गया है।
उन्होंने कहा, "हमने कई अहम सीन खास तौर पर आईमैक्स और पीएक्सल फॉर्मेट के लिए शूट किए। आईमैक्स पर इसे देखना सच में बेजोड़ यानी एकदम अलग तरह का सिनेमाई अनुभव होगा।" फिल्म कंतारा: चैप्टर 1,दो अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े : लखनऊ में शुरू हुआ देश का पहला ABC प्रशिक्षण केंद्र, नगर निगम देगा प्रशिक्षण
