कुशीनगर में दो प्रभारी निरीक्षक समेत 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, एडीजी के दौरे के बाद हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पशु तस्करों पर कार्रवाई में लापरपाही पाए जाने गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुथा अशोक जैन के निर्देश पर दो प्रभारी निरीक्षकों समेत 24 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर (पुलिस लाइन से संबद्ध) कर दिया गया।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एडीजी के गुरुवार देर रात निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की गयी। अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गोरखपुर लौटने के बाद कुशीनगर पुलिस प्रभारी को आदेश दिया कि तत्काल इन सभी पुलिसकर्मियों की पुलिस लाइन भेज दिया जाए। 

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्र का तबादला प्रदेश के पुलिस मुख्यालय कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद देर शाम एडीजी जैन ने कुशीनगर जिले में फोरलेन के सभी थानों व चौकियों का निरीक्षण किया और तैनात पुलिसकर्मियों से पशु तस्करों के खिलाफ की गयी कार्रवाइयों की जानकारी ली थी।  

संबंधित समाचार