गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद जेल गया भाजपा विधायक का भाई रिहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अदालत से जमानत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई भोलेंद्र पाल सिंह शुक्रवार शाम गोरखपुर जिला कारागार से रिहा हो गए। जेलर ए.के. कुशवाहा ने बताया कि भोलेंद्र पाल सिंह को शुक्रवार शाम जेल से रिहा कर दिया गया। 

सिंह ने 28 अगस्त को ‘फेसबुक’ पर विवादास्पद पोस्ट किया था, जिसके 36 घंटे के भीतर, गोरखपुर जिले के तीन थानों राजघाट, चिलुवाताल और पिपराइच में भोलेन्द्र पाल सिंह के खिलाफ सात प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। 

दिवंगत नेता व पूर्व विधायक केदार सिंह की मूर्ति को दूसरी जगह ले जाने को लेकर हुए विवाद के बीच यह पोस्ट किया गया था। सिंह के ईंट भट्टे से अवैध शराब बरामद होने के बाद आबकारी अधिनियम के तहत भी एक मामला दर्ज किया गया था। 

संबंधित समाचार