UP News: 'मिशन शक्ति-5.0' की शुरुआत... सीएम योगी ने SOP पुस्तिकाओं का किया लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि सरकार की नीयत साफ हो तो योजनाएं अपना रास्ता स्वयं बनाती हैं। लोकभवन में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति' के पांचवें चरण का शुभारंभ करते हुए मुझे अति प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। योगी ने कहा कि देश की आजादी के बाद से वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कार्मिकों की संख्या मात्रा 10 हजार थी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा " वर्ष 2017 से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस बल में हम लोगों ने जो भर्ती की हैं, उससे आज महिला कार्मिकों की संख्या 44 हजार से अधिक हुई है।अब 20प्रतिशत महिला कार्मिकों की भर्ती को अनिवार्य किया गया है।" उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कार्मिकों की संख्या मात्रा 10 हजार थी। विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' के अंतर्गत, हम लोग 25 हजार का पैकेज बेटी के जन्म से लेकर के स्नातक तक की पढ़ाई के लिए अलग-अलग चरणों में DBT के माध्यम से उपलब्ध करवा रहे हैं। लेकिन शर्त है...बेटी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, सभी प्रकार के टीकाकरण के साथ उस बेटी को जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने दावे के साथ कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 26 लाख से अधिक बेटियां सीधे-सीधे लाभान्वित हो रहीं हैं। 

यह भी पढ़ेंः H-1B Visa Rules: डोनाल्ड ट्रंप का H-1B वीजा नियमों में बड़ा बदलाव, बढ़ा आवेदन शुल्क

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव