आज का राशिफल | 21 सितंबर 2025

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मेष- आज का दिन आपके लिए अत्यंत विशेष रहेगा। व्यापार में कुछ तकनीकी समस्या हो सकती है, जिसे शाम तक सुलझा लेंगे। आयात-निर्यात से बड़ा धन लाभ हो सकता है। दूसरों के सामने अपने हितों को अनदेखा न करें। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।

वृष- आज यात्रा के दौरान थकान हो सकती है। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें। रियल एस्टेट से जुड़े लोग किसी भी सौदे से पहले पूरी जांच-परख कर लें। अनावश्यक कार्यों को अधिक समय देने के कारण आवश्यक कार्य छूट सकते हैं।

मिथुन- आज अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। बुजुर्ग लोगों का सम्मान अवश्य करें। दिन के उत्तरार्ध भाग में रुका हुआ सरकारी काम बन सकता है। परिस्थितियां आपके लिए अत्यंत अनुकूल हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।

कर्क- आज बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है, किंतु आप अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। व्यापार में नए लोगों से थोड़ा संभलकर सौदे करें। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सक से परामर्श ले लें।

सिंह -आज प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बड़ा काम करने का विचार बनेगा। शेयर और लाटरी आदि से धन लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। अचल संपत्ति के झगड़ों का निवारण होगा। कलात्मक विधाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कन्या - आज गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। दिखावे के कारण आपकी छवि खराब हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। यात्राओं के दौरान सावधानी रखें। बुरे लोगों की संगत के कारण धन हानि हो सकती है।

तुला- आज आप अपने शौक को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान के आज्ञाकारी व्यवहार से प्रसन्नता होगी। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण कार्य की चर्चा कर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन बेहद अनुकूल है।

वृश्चिक- आज कारोबार में तरक्की होगी। आपकी प्रबंधन क्षमता की प्रशंसा होगी। माताजी को उपहार दे सकते हैं। पुराने कर्जी से छुटकारा मिल सकता है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। अटके हुए कार्यों को आप दोबारा शुरू कर सकते हैं।

धनु- आज यदि नई जॉब के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं तो सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें। पिता की सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा। भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। व्यापार में दोगुनी वृद्धि हो सकती है।

मकर- आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। सोच-विचार में अधिक समय बर्बाद न करें। आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे। व्यवसाय को लेकर परेशानी हो सकती है। ब्लडप्रेशर के रोगियों को समस्या होने की आशंका है।

कुंभ  - आज मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। समय आपके लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। किसी सामाजिक कार्य के लिए आपकी प्रशंसा हो सकती है। नव-विवाहित लोग कहीं घूमने जा सकते हैं।

मीन - आज आपके सामाजिक यश में वृद्धि होगी। मेहनत का उत्तम लाभमिलेगा। सिर में थोड़ा भारीपन हो सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। करियर को लेकर उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे।

संबंधित समाचार