अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर जोरदार हमला, कहा- भाजपा राज में विदेश नीति का अकाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा का शुल्क बढ़ाकर एक लाख डॉलर (भारतीय रुपयों में करीब 88 लाख) कर दिया है। ट्रंप के इस फैसले के बाद से ही आईटी कंपनियों में काम करने वाले भारतीयों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। ऐसे में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा के राज में विदेश नीति का आपातकाल आ गया है।

अखिलेश यादव ने रविवार को एक्स पर लिखा "भाजपा राज में विदेश नीति का आपातकाल आ गया है। भाजपा सरकार न मनचाहे टैरिफ़ से बचा पा रही है और न मनमानी वीज़ा फ़ीस से। न पड़ोसी देशों से संबंधों को और न गुटनिरपेक्षता की ऐतिहासिक नीति को। न प्रवासी भारतीयों को हथकड़ी, जंजीर से और न ही सरेआम अपमान से। न विदेश में बसे भारतीयों को हिंसक हमलों से, न आंतकवाद पर किसी देश को साथ ला पा रही है। उन्होने कहा, "भाजपा सरकार ने विदेश नीति को ताक पर रख दिया है। झूठी निकली हर बतिया, हुआ वीज़ा लखटकिया।"

गौरतलब है कि प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव इन दिनों आक्रामक मुद्रा अपनाए हुए हैं। अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस व सोशल मीडिया के जरिये केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका नही चूक रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी की तरह कालाबाजारी और मुनाफाखोरी चरम पर है। युवाओं को नौकरियों के बदले लाठियां खानी पड़ी रही है तो वहीं भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी सभी परेशान है। 

यह भी पढ़ें:-जानिए कौन हैं मिथुन मन्हास? जो होंगे BCCI के नए अध्यक्ष, शानदार रहा क्रिकेट करियर

संबंधित समाचार