Sharadiya Navratri: शारदीय नवरात्र में इन राशियों पर होगी विशेष कृपा, जानें कैसे बनाए खास
लखनऊ, अमृत विचारः इस वर्ष शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से 1 अक्टूबर में कई दुर्लभ और शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जो न केवल धर्म-संस्कृति की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि ग्रहों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी भी सिद्ध हो सकते हैं।
मां दुर्गा का हाथी पर आगमन- समृद्धि का संकेत
ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार इस बार मां दुर्गा का हाथी पर आगमन हो रहा है, जिसे समृद्धि, वर्षा और कृषि वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह पूरे देश के लिए शुभ संकेत है, विशेषकर आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिहाज से।
ग्रह स्थिति से बन रहे हैं कई शुभ योग
गजकेसरी राजयोग: गुरु मिथुन राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेंगे। यह योग प्रतिष्ठा, समृद्धि और बुद्धिमत्ता का सूचक है।
बुधादित्य योग और भद्र योग: चंद्रमा, बुध और सूर्य की युति से कन्या राशि में यह योग बन रहा है, जो व्यवसाय, निर्णय क्षमता और नेतृत्व में वृद्धि करेगा।
ब्रह्म योग, शुक्ल योग और महालक्ष्मी योग: नवरात्र के पहले दिन बन रहे ये तीन योग विशेष रूप से धन, सौभाग्य और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग खोलेंगे।
इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
वृषभ राशि: धन लाभ, समाज में सम्मान, नेतृत्व के अवसर। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे, करियर में उन्नति और व्यापार में मुनाफा मिलेगा।
तुला राशि: विवाह के योग, पारिवारिक सुख और विदेश से शुभ समाचार मिलने के संकेत।
वृश्चिक राशि: व्यापार, कला, मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ। मेहनत का फल दोगुना मिलेगा।
मकर राशि: नौकरी में प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां। मां की कृपा से पारिवारिक खुशियां मिलेंगी।
कुंभ राशि: शनि की साढ़ेसाती में राहत, आर्थिक सहयोग, और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
क्या करें इस नवरात्र?
नौ दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करें।
प्रतिदिन घी का दीपक जलाएं और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
कन्याओं को भोजन कराना विशेष फलदायी रहेगा।
यह भी पढ़ेंः UP News: ऐशबाग की रामलीला 22 से, पहले दिन नारद मोह का होगा मंचन
