Bareilly :एनईआर में ब्लॉक के चलते निरस्त 14 ट्रेनों का संचालन किया बहाल
बरेली, अमृत विचार। त्योहारी सीजन में निरस्त ट्रेनों से यात्रियों को होने वाली परेशानी से पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। 22 से 26 सितंबर तक अलग-अलग तारीखों में निरस्त की गईं 63 ट्रेनों में से 14 प्रमुख ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है।
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पांच दिनों तक 63 ट्रेनों के निरस्त रहने से एक लाख से अधिक यात्रियों की कन्फर्म सीटें कैंसिल हो गईं। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली और मुंबई से आने-जाने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ी। समस्या का संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन ने निरस्त ट्रेनों की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को आंशिक रूप से बहाल कर दिया। इसके साथ ही कुछ तारीखों में 10 ट्रेनें अब भी निरस्त रहेंगी।
निरस्त रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
15567 बापूधाम मोतिहारी-आंनद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 23 एवं 26 सितंबर को, 15568 आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 24 एवं 27 सितंबर को, 05049 छपरा-अमृतसर स्पेशल 26 सितंबर को, 05050 अमृतसर-छपरा स्पेशल 27 सितंबर को, 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 27 सितंबर को, 05560 उधना-रक्सौल स्पेशल 28 सितंबर को और 75117 गोरखपुर-बढ़नी पैसेंजर 22, 29 एवं 30 सितंबर को
