ओम प्रकाश राजभर की तबीयत बिगड़ी...मेदांता में भर्ती, इलाज जारी
अमृत विचार : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मेदांता अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने ओपी राजभर की खून, सीटी स्कैन समेत कई जरूरी जांचें करायी हैं। लखनऊ स्थित मेदान्ता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि ओम प्रकाश राजभर को चक्कर आ रहा था, जिसके कारण उन्हें भर्ती किया गया है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। उनकी सेहत में सुधार है।
