UP : शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। शारदीय नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के देवी मंदिरों में सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। व्रत रखकर देवी भक्तों ने विधिवत मां शेरावाली के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। 

इस दौरान मंदिरों में भीड़ लगी रही। नवरात्र के प्रथम दिन से ही क्षेत्र का माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान के बाद घरों में घट स्थापना कर माता का दरबार सजाया। इसके बाद घी, दूध, शहद, नारियल, तिल, धूप, फल, फूल आदि सामग्री से मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। 

नगर के गंगा प्याऊ मंदिर के अलावा बस्ती में स्थित चामुंडा देवी मंदिर, ललिता देवी मंदिर, स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर समेत कई मंदिरों में दिनभर माता के भजन गूंजते रहे। ग्रामीण इलाके के मंदिरों में भी देवी भक्त पूजा-अर्चना करते दिखाई दिए। भक्तों ने कतारों में खड़े रहकर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज