आज का राशिफल | 23 सितंबर 2025
मेष
आज दूसरों की गलतियां निकालने के बजाय उन्हें अनदेखा करें। आपको शांत होकर रहना चाहिए। नई परियोजनाओं की तैयारी करना इस समय उचित नहीं है। क्रोध में आकर चर्चा करने से बचना चाहिए। सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें।
वृष
आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। बड़ों की सलाह का अनुसरण करना हितकारी होगा। महत्वपूर्ण कारोबारी सौदे होने की संभावना बन रही है। दोस्तों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
मिथुन
आज पुरानी बचत का आपको लाभ मिलेगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना पड़ेगा। थोड़ी घबराहट और थकान भी महसूस हो सकती है। आपके विचारों का लोग विरोध कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद न करें।
कर्क
आज अपने व्यवहार को संयमित और सकारात्मक बनाए रखें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। पिछले काफी समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
सिंह
आज दांपत्य संबंधों में तनाव होने की आशंका है। योग और व्यायाम से आपका मन व तन दोनों की स्वस्थ रहेंगे। लोभी प्रवृत्ति के कारण खरीदारी के दौरान नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संबंधों को आपको अधिक महत्व देना चाहिए।
कन्या
आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद का अवसर मिल सकता है। शारीरिक परिश्रम के बजाय मानसिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। नए कारोबार में पूंजी निवेश कर सकते हैं। मित्रों की सलाह आपके काफी काम आएगी।
तुला
आज नजदीकी लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। लोगों की सहायता करने से न चूकें, लेकिन किसी से अधिक अपेक्षा न पालें। निर्माण कार्य थोड़ी धीमी गति से होंगे। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण अचानक खर्च बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक
आज नौकरी में बदलाव करने का विचार बन सकता है। यदि किसी इंटरव्यू में सम्मिलित होते हैं तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार को बढ़ाने के लिए नए निवेशक ढूंढ रहे हैं तो आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं।
धनु
आज नजदीकी लोगों से भी बातें सोच-समझकर ही करें। सर्वाइकल के कारण कंधे में पीड़ा बढ़ सकती है। भारी वजन उठाने से बचें। आप थोड़ा उदास रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति मन में अविश्वास न उत्पन्न होने दें। प्रेम-संबंधों को संतुलित रखने का प्रयास करें।
मकर
आज आय में निरंतरता बनी रहेगी। इससे मन में नई उम्मीदों के सपने आकार लेंगे। आप अत्यंत सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। शेयर मार्केट से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है।
कुंभ
आज अपने सहकर्मियों पर नाराज हो सकते हैं। जिन लोगों के साथ वैचारिक भिन्नता है उनसे झगड़ा न करें। कार्यक्षेत्र में आप अपना प्रभाव छोड़ पाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में आपको अपनी कार्यशैली पर ध्यान देना होगा।
मीन
आज अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। धार्मिक मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार जनों को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। कब्ज और श्वसन से जुड़ी समस्या हो सकती है। संतान की पढ़ाई को लेकर आपको अत्यंत सजग रहना होगा।
