त्योहारों पर विशेष ट्रेनों का संचालन...12 हजार से ज्यादा ट्रेनें चलाने का ऐलान
दिल्ली। रेलवे ने दीपावली और छठ के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष ट्रेनों के परिचालन की तैयारी पूरी कर ली है और एक अक्टूबर से ये ट्रेनें पटरियों पर दौड़ने लगेंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि इस साल रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के दौरान विशेष ट्रेनों के 12,000 फेरे चलाने का निर्णय लिया है।
पिछले साल यह संख्या 7,500 थी। उन्होंने बताया कि अब तक इन विशेष ट्रेनों के 10,000 फेरों का ऐलान हो चुका है। इसके अलावा, 150 ट्रेनों को रिजर्व में रखा गया जिन्हें जरूरत पड़ने पर ऐन मौके पर परिचालित किया जा सकेगा। श्री वैष्णव ने बताया कि त्योहारों के दौरान चलने वाली विशेष ट्रेनों का परिचालन एक अक्टूबर से शुरू होगा और ये ट्रेनें 15 नवंबर तक चलेंगी।
ये भी पढ़े : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का जल्द होगा दीदार, जानिए कब पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन
