आज का राशिफल: कैसा रहेगा आज का आपका दिन जानिए
मेष- आज दिन की शुरुआत में जो काम उलझे हुए थे, शाम तक उन्हें सुलझाने में सफलता मिलेगी। अपनी जीवनशैली के प्रति लापरवाह न हों। किसी नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के सुझाव से काम करना हितकर होगा।
वृष- आज नौकरी में बदलाव का विचार बना रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। दिन का प्रारंभिक भाग तनाव युक्त रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद कोई रुका हुआ काम बन सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे कार्यों व योगदान की उपेक्षा कर सकते हैं।
मिथुन- आज दूसरों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। प्रेमीजन से मतभिन्नता के कारण झगड़ा हो सकता है। सेहत को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। दांपत्य संबंधों में कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर दबाव हो सकता है।
कर्क- आज प्रतिद्वंदी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। अपच के कारण आपको परेशानी होगी। सरकारी कार्यों में आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था पर काम करेंगे। नए उद्यमों की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
सिंह- आज भाग्य आपका साथ देगा। वरिष्ठ सहकर्मी आपका मनोबल बढ़ाएंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नए विकल्प विकसित कर सकते हैं। शेयर मार्केट में बड़ा धन-लाभ होने की संभावना है।
कन्या- आज कानूनी मामलों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। मार्केटिंग संबंधी कार्य लाभकारी सिद्ध होंगे। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। संतान के माध्यम से आपको बड़ा धन-लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
तुला- आज दिन की शुरुआत नकारात्मक रहने वाली है। दोपहर के बाद धीरे-धीरे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। अपने विचारों में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
वृश्चिक- आज व्यवसाय में आय अपेक्षाकृत कम हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा से परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। अपनी महत्वाकांक्षाओं को लेकर दूसरों से अपेक्षा न करें। अपने अहंकारी व्यवहार पर नियंत्रण रखें।
धनु- आज आप कहीं पर्यटन की योजना बना सकते हैं। आत्मचिंतन के माध्यम से अपनी कमियों को दूर करेंगे। अपरिचित लोगों पर अधिक विश्वास न करें। नौकरी में आपकी आय बढ़ सकती है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
मकर- आज व्यापार को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। निजी जीवन की समस्याओं का निवारण होगा। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा।
कुंभ- आज कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। पुरानी उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके सभी कार्य समय पर समय पूर्ण हो जाएंगे। प्रेम-संबंधों को लेकर थोड़े भावुक हो सकते हैं।
मीन- आज आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। दूसरों की गलतियां ढूंढने में समय बर्बाद न करें। अपनी योग्यता को सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में अस्थिरता रहेगी।
