Bareilly : जिले में 27-28 को बारिश का अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सितंबर के अंत में भी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। दिन में तेज धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में 27 और 28 सितंबर को होने वाली बारिश से गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह के समय 73 प्रतिशत और शाम को 80 प्रतिशत रही। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार सितंबर में अधिक गर्मी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस साल मानसून की सक्रियता कम रही, जिससे बारिश की आवृत्ति और मात्रा दोनों में गिरावट आई। 

इसके अलावा बादलों की कमी और साफ आसमान के चलते सूरज की सीधी किरणें धरती की सतह को ज्यादा गर्म कर रही हैं। इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन भी एक प्रमुख कारण है, जो मौसम के सामान्य चक्र को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान मौसम की स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के देर से सक्रिय होने के कारण बनी हुई है।

 उन्होंने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि राहत की खबर है कि 27 और 28 सितंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-Bareilly : एक साल बाद 16 साल की नाबालिग बरामद...गोद में तीन माह की बच्ची देख घर वालों के उड़े होश

संबंधित समाचार