आजम के कटाक्ष : 'अखिलेश बड़े नेता हैं, मेरे जैसे छोटे आदमी के लिए कोई बात कहेंगे तो उनका बडप्पन'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खां ने बुधवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब अपने चित परिचित अंदाज में दिया। पूरे दिन के इंतजार के बाद वह अपराह्न में अपने आवास से बाहर आए और पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया। बसपा में जाने के सवाल पर मुस्कान के साथ जवाब दिया कि हमारे पास चरित्र नाम की चीज है, हम बिकाऊ माल नहीं है यह हमने साबित कर दिया है।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर मिलने न आने के सवाल बोले कि बड़ी पार्टी के बड़े नेता हैं मेरे जैसे छोटे आदमी के लिए कोई बात कहेंगे तो उनका बड़प्पन है। पूर्व मंत्री 23 माह के बाद 23 सितंबर को सीतापुर जेल से छूटकर अपने घर पहुंचे और उन्होंने अधिकतर समय अपने परिवार के बीच गुजारा। 

शहर के मोहल्ला मीरबाज खां स्थित आवास से दोपहर बाद बाहर निकले आजम खां मीडियाकर्मियों के सवालों का सधे हुए अंदाज में जवाब देते रहे। आजम के चुटीले कटाक्षों पर मीडियाकर्मी अपनी हंसी नहीं रोक सके। जब पूछा गया कि स्थानीय सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी भी उनसे मिलने नहीं आए हैं, इसके जवाब में कहा कि वह खैरियत से रहें आबाद रहें। 

मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन को लेकर कहा कि मैं अपने यहां टिकट नहीं दिलवा सका उनका टिकट कैसे कटवा सकता हूं। अखिलेश यादव का कोई फोन आया इस सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें सिर्फ अपनी पत्नी का फोन नंबर याद था उसे भी भूल गए हैं। कहा कि वह पांच साल मोबाइल से दूर रहे और अब मोबाइल चलाना भी भूल गए हैं। कहा कि वह बड़े आदमी नहीं हैं पार्टी के खादिम हैं। सीतापुर में कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के चालान को लेकर कहा कि न कहे कि जमाना कितनी सजा पा रहा है। 

कुछ कहेंगे तो पता नहीं उन लोगों को और क्या-क्या सजाएं मिलेंगी। इतने केस लगने पर कहा कि देश में जो लोग नहीं जानते थे वह भी जान गए। जिन लोगों को मेरे बारे में नहीं मालूम था कि मैं कैसा आदमी हूं वह भी जान गए। कहा कि पांच बरस कोठरी में अकेला रहता रहा, अहसास ही मर गया किसी का इंतजार ही नहीं है। कहा कि मुकदमों में दम होता तो मैं बाहर नहीं होता। कहा कि छोटी अदालत से लेकर बड़ी अदालत से उम्मीद है कि इंसाफ मिलेगा और एक दिन मैं बेदाग हो जाऊंगा। 

कहा कि अखिलेश से उतनी ही मोहब्बत करते हैं जितना नेता जी उनसे मोहब्बत करते थे। बसपा में जाने के सवाल के जवाब में कहा कि बेवकूफ हूं लेकिन, इतना भी नहीं हूं। कहा कि पहले 27 महीने जेल में रहा, अब 23 महीने जेल में रहा छोटा सा आदमी था जेल से चला आया हूं।

ये भी पढ़ें-UP : आजम खान को नकवी की सलाह, सियासत से पहले करें सेहत की चिंता 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव