बिहार के सह प्रभारी केशव मौर्य, BJP केंद्रीय नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बिहार चुनाव को लेकर तेज राजनीतिक सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को बिहार विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी नियुक्त किया है। 

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ़ से जारी किए गए बयान के अनुसार भाजपा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी, केंद्री जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल को सह प्रभारी बनाया गया है। 

गौरतलब है कि भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र अवशेषों को रूस में प्रदर्शित करने वाले प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कर रहे हैं। इस नाते वह फ़िलहाल रूस में हैं। संस्कृति मंत्रालय रूस के काल्मिकिया में 24 सितंबर से एक अक्टूबर तक भगवान बुद्ध से संबंधित पिपरहवा (कपिलवस्तु) के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी लगाई है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका