UPPSC PCS Exam 2025: बस कुछ दिन ही है बाकी, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, 12 अक्टूबर को पीसीएस परीक्षा
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सबसे प्रतिष्ठित पीसीएस परीक्षा 2025 इस बार 12 अक्टूबर को संपन्न करायी जाएगी। इससे पूर्व गुरुवार को प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में सभी जिलों के नोडल अधिकारी शामिल रहे। इस साल, पीसीएस 2025 के लिए कुल 6,26,387 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। आयोग ने हाल ही में अपनी भर्ती प्रक्रियाओं में कई बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों में परीक्षा की हाई-टेक निगरानी और प्रश्नपत्र निर्माण प्रक्रिया में सुधार शामिल हैं।
लोक सेवा आयोग का लक्ष्य है कि बिना किसी बाधा के एक निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा आयोजित की जाए, जिससे योग्य उम्मीदवारों का चयन हो सके। आयोग ने इस बार कुल 200 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इसके सापेक्ष 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं यानी हर एक पद पर औसतन 3,000 से ज्यादा दावेदार हैं।
यह भी पढ़ेंः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPSC की मुख्य परीक्षा को किया स्थगित, मेरिट को लेकर दिया ये निर्देश
