बरेली : पहली बार नकल रोकने के लिए होगा एआई का इस्तेमाल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को पूरी तरह से नकल-मुक्त बनाने के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया जाएगा। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को जिला मुख्यालय के सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

डीआईओएस डा. अजीत कुमार ने बताया कि एआई न केवल परीक्षा के दौरान छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखेगा, बल्कि रात में प्रश्न पत्र रखे जाने वाले कमरों यानी स्ट्रांग रूम की भी निगरानी करेगा। किसी भी अनुचित गतिविधि जैसे कि छात्रों का आपस में बात करना, नकल की कोशिश करना, या स्ट्रांग रूम के खुलने बंद होने में गड़बड़ी होने पर तुरंत अलर्ट जारी होगा। कनेक्टिविटी के लिए जिले के कंट्रोल रूम के कैमरे सीधे बोर्ड मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़े जाएंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता रहेगी।

संबंधित समाचार