विश्व पैरा एथलेटिक्स में नीदरलैंड ने दो स्वर्ण के साथ शीर्ष पर, भारतीय धाविका दीप्ति जीवनजी फाइनल में पहुंची
नई दिल्ली। इंडियन ऑयल नई दिल्ली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के पहले दिन शनिवार को प्रातःकालीन सत्र नीदरलैंड दो स्वर्ण के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर वहीं पोलैंड भी एक स्वर्ण और एक कांस्य सहित दो पदक दूसरे स्थान पर है। भारतीय धाविका दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी-20 स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। चीन, कोलंबिया, जापान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किये। चीनी पैरा एथलीट वेन शियाओयान ने महिलाओं की लंबी कूद टी37 फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में 5.32 मीटर की छलांग लगाई। चैंपियनशिप के पहले दिन के प्रातःकालीन सत्र में कुल सात पदक स्पर्धाएं हुईं।
जापान के केन्या करासावा ने पिछले वर्ष के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता ब्राजील के येल्तसिन जैक्स को हराकर इस स्पर्धा में अपने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की 5000 मीटर टी-11 दौड़ 15:23.38 के समय के साथ पूरी की। भारतीय दल के लिए सबसे खास बात महिलाओं की 400 मीटर टी-20 स्पर्धा के फाइनल में धाविका दीप्ति जीवनजी का पहुंचना रहा। उन्होंने दूसरी हीट में प्रथम स्थान प्राप्त कर मेडल राउंड के लिए क्वालीफाई किया। वह पहले दिन शाम के सत्र में फाइनल में प्रतिस्पर्धा करके भारत को इस उच्च-ऑक्टेन स्पर्धा का पहला पदक दिला सकती हैं। महिलाओं की 100 मीटर टी-71 स्पर्धा में, संयुक्त अरब अमीरात की थेकरा अलकाबी ने 19.89 अंक के साथ विश्व रिकॉर्ड और एशियाई रिकॉर्ड बनाया।
यह भी पढ़ेंः भारत के खिलाफ कोई मानसिक अवरोध नहीं..., बोले जयसूर्या यह टीम बहुत आगे जा सकती है
