Banda News: बांदा में अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के हड़हा गांव में शुक्रवार रात एक अधेड़ व्यक्ति की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी शनिवार को दी। 

नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कृष्ण कांत त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि हड़हा गांव में मंसूर खान (50) खेत में बने पक्के कमरे में मृत पड़ा था और उसे गोली मारी गयी थी। मंसूर रोजाना की भांति शुक्रवार देर रात खेत में फसल की रखवाली करने गया था। 

त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण से पता चलता है कि किसी जान-पहचान के व्यक्ति ने आक्रामक होकर नजदीक से गोली चलायी है। सीओ ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है और घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित की गई हैं। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज