यूपी के कन्नौज में मामूली विवाद को लेकर किशोर की हत्या: भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कन्नौज, अमृत विचार। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अहेर गांव में वलीमा की दावत में कहा सुनी के दौरान किशोर की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पांच सगे भाइयों के नाम मामला दर्ज किया है। घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात अहेर गांव में नूर मोहम्मद के पुत्र की शादी के क्रम में वलीमा की दावत चल रही थी। उसी समय नूर मोहम्मद के भाई मेहंदी हसन का पोता अजमत अली (17) भी दावत खा रहा था। बताया गया कि इस दौरान ही लेग पीस परोसने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। 

इस पर सगे भाइयों नसीम, वसीम, हसीम, करीम व दिलजान ने अजमत अली की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उसके सीने पर ईंट से कई प्रहार कर दिये  जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अजमत अली को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर लगते ही गांव में सन्नाटा फैल गया ,वहीं परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कुलबीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे तथा घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। मृतक के दादा मेहंदी हसन की तहरीर पर पुलिस ने नसीम, वसीम, हसीम ,करीम व दिलजान पुत्र गण  सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देर रात पुलिस ने नसीम एवं दिलजान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ऐहतियातन गांव में पुलिस बल की तैनाती की है।

ये भी पढ़े : मिशन शक्ति फेज-5: एक दिन की बीएसए साक्षी ने ताबड़तोड़ दिए 50 आदेश, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया उत्साहवर्धन

संबंधित समाचार