बरेली: दूल्हे ने दहेज में मिली कार से मारी टक्कर, जमकर हुई पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शादी में दहेज में मिली कार को लेकर अपनी पत्नी के साथ घर जा रहे नए दूल्हे ने एक कार में टक्कर मार दी। इसके बाद दूसरी कार पर सवार युवक ने दुल्हन के सामने ही दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। हंगामे की …

अमृत विचार, बरेली। शादी में दहेज में मिली कार को लेकर अपनी पत्नी के साथ घर जा रहे नए दूल्हे ने एक कार में टक्कर मार दी। इसके बाद दूसरी कार पर सवार युवक ने दुल्हन के सामने ही दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को रफा-दफा कराया। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर चला गया। दूल्हे की पिटाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

बदायूं के बिल्सी निवासी राहुल सक्सेना ने लखनऊ में रहने वाली एक युवती के साथ विवाह किया था। शादी के सभी कार्यक्रम बरेली के एक मैरिज हॉल में संपन्न हुए थे। शुक्रवार की सुबह दूल्हा दहेज में मिली स्विफ्ट डिजायर कार में दुल्हन को बिठाकर खुद चलाकर अपने घर ले जा रहा था। जैसे ही कैंट क्षेत्र के बुखारा मोड़ के पास पहुंचा तो एक दूसरी कार में उसकी कार टकरा गई।

हादसे में दोनों कार सवार कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दूसरी कार में बैठे लोगों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। बीच रोड पर दुल्हन के सामने दूल्हे की पिटाई के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना कैंट पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर मामला रफा-दफा कराया। इसके बाद दोनों अपने घर की ओर चल दिए।

संबंधित समाचार