बलरामपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की मां पाटेश्वरी की पूजा
गौशाला में गायों को खिलाया गुड और हरा चारा, मंदिर में दर्शन के लिए आए बच्चों से किया प्यार दुलार
बलरामपुर, अमृत विचार। जिले में दो दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात देवीपाटन शक्तिपीठ में विश्राम के बाद रविवार सुबह मां पाटेश्वरी का विधि विधान से दर्शन पूजन किया। माता जी के दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गौशाला गए। गौशाला में उन्होंने गायों को गुड और हरा चारा खिलाया। वहां से निकालकर मुख्यमंत्री नवरात्र के दौरान देवी मां के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं का कुशल क्षेम पूछा।
20.png)
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के बच्चों को प्यार दुलार भी किया तथा उन्हें चॉकलेट आदि भी दिया। प्रातः 10:00 बजे मुख्यमंत्री मंदिर से निकलकर बलरामपुर स्थित घुघुलपुर पहुंचेंगे और वहां पर करीब 825 करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने भी जाएंगे।
