यूपी में मानसून यू-टर्न...दशहरा पर इन जिलों में 30 से 2 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, पहले सप्ताह में विदाई संभव
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश के तमाम जिलों में बढ़ी गर्मी और उमस के बीच मानसून यू-टर्न लेने की तैयारी में है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वांचल के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश के तमाम जिलों बारिश के आसार हैं। इस बीच कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होगी। ऐसे में लौटता मानसून झमाझम बारिश कराएगा। हालांकि, अक्टूबर के पहले सप्ताह में राज्य से मानसून की विदाई भी संभव है।
मौसम विभाग ने संभावना प्रकट की है कि मानसून रिटर्न इधर कुछ दिन का होगा। इसके बाद 4 अक्टूबर से मौसम में फिर बदलाव होगा और तेज धूप निकलेगी। इससे पहले होने वाली छिटपुट बरसात से धान की खेती को लाभ होगा। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हो रही छिटपुट बूंदाबांदी का दायरा रविवार को थमेगा।
सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन मंगलवार से राजधानी समेत करीब 35 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्से से भी मानसून की वापसी संभव है। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश मे हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा होने की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से पश्चिम/पूर्वी चलने की संभावना है।
ये भी पढ़े : लखनऊ में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले के बाद जश्न का माहौल, प्रमुख चौराहों पर उमड़ी भीड़
