सीतापुर में पकड़ा गया तेंदुआ... एक महीने से गाँव में खौफ, वन विभाग ने CCTV और पगमार्क के जरिये जाल में फसाया

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सीतापुर। सीतापुर जिले के एक गांव में वन विभाग द्वारा लगाये गये एक पिंजरे में आतंक का पर्याय बना एक तेंदुआ क़ैद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संदना क्षेत्र के बसौली गाँव में लगभग एक महीने से तेंदुए का खौफ था और आखिरकार रविवार देर रात वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में वह कैद हो गया। 

ग्रामीण लगातार उसके पैरों के निशान देखने का दावा कर रहे थे और तेंदुआ बेसौली स्थित एक गौशाला के सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए ने गाँव की गौशाला में मवेशियों का शिकार करने के लिए कई बार हमला किया और कई मवेशियों को मार डाला। बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने भी कुछ पैरों के निशानों की जाँच की और तेंदुए की पुष्टि की। 

इसके बाद, गौशाला के पास वाले इलाके में एक पिंजरा लगाया गया। रविवार की रात को उनके प्रयास सफल रहे जब एक खूँखार तेंदुआ जाल में फँस गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना पर वन विभाग और स्थानीय पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची। 

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नवीन खंडेलवाल ने पत्रकारों को बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ वयस्क है और उसे पिंजरे में कैद कर लिया गया है। खंडेलवाल ने कहा कि उसकी मेडिकल जांच की जाएगी और कुछ अन्य परीक्षण किए जाएंगे, इसके बाद तेंदुए पर निर्णय लिया जाएगा। 

ये भी पढ़े : ‘चमत्कारी उपचार’ का दावा करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, दावों के ज़रिए ईसाई धर्म अपनाने के लिए लुभाता था गैंग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव