Kantara Chapter 1: सिर्फ़ एडवांस बुकिंग में ही कर ली करोड़ों की कमाई, जानें कितना किया कलेक्शन
मुंबई। होम्बले फिल्म्स की "कांतारा: चैप्टर 1 साल की बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वही दूसरी तरफ साउथ की फिल्मे चाहे वो बाहुबली, सालार हो, केजीएफ या कंटारा! इन फ़िल्मों ने बॉलीवुड में बाढ़ ला दी है। एक बात तो तय है, अब लोग सिर्फ़ एक्टर का चेहरा देखकर फ़िल्म देखने नहीं जाते, अब लोग कहानी देखना पसंद करते हैं, अगर कहानी अच्छी न हो, तो फ़िल्म बमुश्किल बजट जितना कमा पाएगी। लेकिन साउथ की कहानी यहाँ अलग है। क्योंकि कम बजट की साउथ फ़िल्में भी धूम मचा देती हैं। बात करे कांतारा: चैप्टर 1 की तो यह फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली हैं, जिसके लिए एडवांस बुकिंग विंडो खुल गई हैं। कर्नाटक और अमेरिका में ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद, अब उत्तर भारत में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है।
'कंटारा: ए लीजेंड चैप्टर-1' के अबतक 5,195 शो हो चुके हैं बुक
बॉक्स ऑफिस पर 'कंटारा चैप्टर 1' रिलीज़ होने जा रही है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म इस समय चर्चा में है। फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही मेकर्स की खूब कमाई करा दी। 'कंटारा: ए लीजेंड चैप्टर-1' ने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों रुपये कमाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो 'कंटारा: ए लीजेंड चैप्टर-1' के 5,195 शो बुक हो चुके हैं। इतना ही नहीं, 1,31,527 टिकट बिक भी चुके हैं। रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने 8.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
अकेले कन्नड़ भाषा में बिके गए रिकॉर्ड टिकट
फिल्म की कमाई सबसे ज़्यादा कारोबार कन्नड़ भाषा में हुआ है। अकेले कन्नड़ भाषा में 1,18,441 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। वहीं हिंदी में 10,503 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ता देखने को मिल सकता है। बॉक्स ऑफिस पर एक अलग तरह का क्लैश देखने को मिल सकता है। निर्देशक ऋषभ शेट्टी की 'कंटारा: ए लीजेंड चैप्टर-1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' पर एक ही दिन रिलीज़ हो रही हैं। कौन सी फिल्म ज़्यादा कमाई करेगी, इसका फैसला 2 अक्टूबर को दर्शक करेंगे।
क्या कंटारा दूसरा पार्ट तोड़ पाएगा पहले पार्ट का रिकॉर्ड ?
निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म का पहला पार्ट 2022 में रिलीज़ हुआ था। सिर्फ़ 14 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन किया था। बहरहाल, 'कंटारा: ए लीजेंड चैप्टर-1' से बंपर कमाई की उम्मीद है। इस बार फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ गुलशन देवैया, जयराम और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
ये भी पढ़े : 120 Bahadur Teaser 2: फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज, लद्दाख में फ़िल्माई और सच्ची घटनाओं से प्रेरित है फ़िल्म
