Lucknow Conversion News: पुलिस खगाल रही मलखान के नेटवर्क का काला चिट्ठा, 20 से अधिक बैंक खातों की जानकारी, जांच शुरू
लखनऊ, अमृत विचार: निगोहां में धर्मांतरण करवाकर लोगों को ईसाई बनाने वाले मलखान का नेटवर्क राजधानी के आसपास आधा दर्जन जिलों में फैला था। इन जिलों में धार्मिक सभा के लिए उसने दिन भी तय कर रखे थे। इसके लिए वह लगातार मोबाइल से लोगो के संपर्क में रहता था। पुलिस ने ऐसे दो और लोगों के बारे में जानकारी जुटायी है। जो मलखान के मददगार हैं। इसके साथ ही पुलिस को 20 से अधिक बैंक खातों की जानकारी मिली है। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक मलखान हर सप्ताह रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर समेत करीब आधा दर्जन जिलों में जाता था। यहां पर धर्म सभा करता था, लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसाता था। इस बात की पुष्टि उसके मोबाइल से मिले नंबरों से हुई है। पुलिस ने ऐसे नंबरों की डिटेल निकालनी शुरू कर दी है। इसमें कुछ मददगार भी शामिल हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी होगी।
20 बैंक खाताधारकों की खंगाली जा रही कुंडली
पुलिस के मुताबिक ऐसे नंबर धारक मलखान को मोटी रकम भी भेजते थे। पुलिस को ऐसे 20 से अधिक खाता के बारे में जानकारी मिली है। मलखान के नाम से दो खाते हैं। इन खातों में 20 से अधिक खातों से लेनदेन के प्रमाण मिले है। इन खाताधारकों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है। साथ ही ग्रामीणों के आरोप पर प्राथना हाल की जमीन भी नपाई राजस्व टीम करेगी। उसके लिए एसडीएम मोहनलालगंज को पत्र भेज दिया गया है। क्योंकि हाल वाली जगह पर बंजर जमीन पर है।
खुलासा करने वाली टीम का सम्मान
धर्मांतरण गिरोह का खुलासा करने वाली निगोहां पुलिस टीम को मोहनलालगंज नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डा.अजय पांडेय ने सम्मानित किया। इसमें एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा, निगोहां एसओ अनुज कुमार तिवारी, दारोगा चंदन यादव, आनंद सिंह व सिपाही मुनेन्द्र , राजकरन, विपिन को फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर अशोक की लाट प्रतीक चिन्ह भेंट की।
ये भी पढ़े : Mahasaptami special: मां कालरात्रि की पूजा, जानें पूजन विधि, कथा, रंग और मंत्र
