Navratri Mission Shakti: 1100 कन्याओं का पूजन कर कराया भोज, दिए उपहार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

350 छात्राओं को वितरित किया टैबलेट, महिलाओं को दिया नवदेवी का सम्मान

गोंडा, अमृत विचार: मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मंगलवार को जिला प्रशासन ने कन्या पूजन महोत्सव का आयोजन किया। मेडिकल कालेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 1100 कन्याओं का पूजन कर उन्हे भोजन कराया गया तथा उपहार दिए गए। कार्यक्रम के तहत 350 छात्राओं को  टैबलेट का वितरण किया गया तथा महिलाओं को नवदेवी का सम्मान से सम्मानित किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ। 

MUSKAN DIXIT (2)

कन्या पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व सीडीओ अंकिता जैन ने पहले हवन पूजन किया। इसके बाद कन्या पूजन कार्यक्रम हुआ‌। भोज के लिए परिषदीय स्कूलों की छात्राओं को बुलाया गया था। सदर विधायक प्रतीक भूषण ने छात्राओं को भोजन परोसा।

MUSKAN DIXIT (3)

वहीं प्रशासन की तरफ से सभी छात्राओं को उपहार दिए गए। नारी सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महिला महाविद्यालय, रघुकुल महिला डिग्री कॉलेज तथा गुरु वशिष्ठ के 350 छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए। टैबलेट वितरित करते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि इससे डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा और बेटियां तकनीकी रूप से सशक्त बन सकेंगी। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित कर पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें समाज के प्रति उनके योगदान के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग तथा पुलिस विभाग की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में विधायक गौरा प्रभात वर्मा, विधायक करनैलगंज अजय सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह,  आयुक्त देवीपाटन मण्डल शशि भूषण लाल सुशील, पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ लालजी दुबे, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय उपाध्याय, एडीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

MUSKAN DIXIT (4)

इन्हे मिला नव देवी सम्मान

मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मनकापुर की महिला उप निरीक्षक महिमा तिवारी ,कंचन सोनी न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट, पूनम बाल्मीकि सफाई कर्मचारी,  आरती श्रीवास्तव आंगनबाड़ी कार्यकत्री, वंदना मिश्रा सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय पथवलिया दीक्षा श्रीवास्तव स्टेनो  जनपद न्यायाधीश, शिम्पी मौर्य माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा ताइक्वांडो खिलाड़ी पलक तिवारी को नव देवी सम्मान से सम्मानित किया गया।

संबंधित समाचार