कानपुर में अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग, 16 राज्यों के 108 जिलों में महिलाओं का आक्रोश , फूंका पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। आपत्तिजनक बयान पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ गुस्सा थम नहीं रहा है। मातृशक्ति के प्रतीक नवरात्रि के अष्टमी में देशभर में महिलाओं ने एकजुट होकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी की मांग की । मंगलवार को कानपुर समेत  108 जिलों में एक साथ पुतला दहन कर महिलाओं ने अपना आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि अनिरुद्धाचार्य के बयानों और आचरण से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कई जिलों में महिलाओं ने रैली निकाली और जमकर नारेबाज़ी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कथावाचक को नारी विरोधी बताया। उनके हाथों में तख्तिया थीं, जिन पर 'अनिरुद्धाचार्य माफी मांगो' ' अनिरुद्ध आचार्य व्यासपीठ छोड़ो' अनिरुद्धाचार्य को गिरफ्तार क्रॉस जैसे स्लोगन लिखे थे। महिलाओं ने कहा-कथावाचक को गिरफ्तार करना चाहिए। उनका कहा था कि एक कथा वाचक को महिलाओं के प्रति ऐसे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

कोई व्यास पीठ में बैठकर महिलाओं के प्रति ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कैसे कर सकता हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन ने अविलंब कार्रवाई नहीं की तो देश के कोने कोने में ये विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से भी अग्रह करते हुए कहां की जल्द से जल्द ऐसे कथावाचक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। मालूम हो की कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का  एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसमें उन्होंने लिव-इन को लेकर लड़कियों के संबंध में आपत्तिजन बयान दिया था। जिसके बाद महिलाओं में काफी रोष है।

ये भी पढ़े : मिशन शक्ति फेज-5: एक दिन की बीएसए साक्षी ने ताबड़तोड़ दिए 50 आदेश, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया उत्साहवर्धन

संबंधित समाचार