Barabanki News: अजीमुद्दीन के खिलाड़ियों का स्टेट जूडो प्रतियोगिता में जलवा, Gold जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया स्थान पक्का 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। सहारनपुर में 26 से 29 सितंबर तक आयोजित स्टेट जूडो प्रतियोगिता में अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज बाराबंकी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 50 किलो भार वर्ग में मोहम्मद फैजान ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया। वहीं 25 किलो में शौर्य प्रताप सिंह ने रजत पदक, जबकि 45 किलो में मोहम्मद अर्श, 50 किलो में सौम्या झा और 36 किलो में शांति ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 

अन्य विद्यालयों से 70 किलो वर्ग में मान्या (साइ इंटर कॉलेज) ने स्वर्ण पदक और 35 किलो में लक्ष्मी (यूपीएस रसूलपुर) ने कांस्य पदक हासिल किया। टीम मैनेजर तौहीद खान और कोच आलोक कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं प्रबंधक महोदया ने सभी विजेताओं को बधाई दी।

ये भी पढ़े : Food Safety on Wheels: खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू किया अभियान, बेहतर खाने के सामानों की उपलब्धता के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

संबंधित समाचार