आज का राशिफल | 2 अक्टूबर 2025

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज कारोबार में लाभ के बावजूद मन संतुष्ट नहीं रहेगा। यदि किसी लत या बुरी आदत से ग्रसित हैं, तो सावधान रहें। शरीर में स्फूर्ति की कमी हो सकती है। पारिवारिक जीवन अत्यंत आनंदमय रहेगा। हाथ में आए अवसरों को लेकर लापरवाही न करें।

वृष- आज पिछले कई दिनों से चली आ रही तनावयुक्त परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। दूसरों के मामलों में अधिक हस्तक्षेप न करें। ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे।

मिथुन- आज आपको किसी कारणवश सहकर्मियों के ताने सुनने पड़ सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी कमियों और गलतियों का मूल्यांकन करना चाहिए। प्रेम-संबंधों को लेकर अधिक भावुक होने की आवश्यकता नहीं है।

कर्क- आज कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। माता-पिता आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहने वाले हैं। वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में परिस्थितियां अत्यंत अनुकूल रहेंगी। अचानक प्राप्त हुए अवसरों से मन में प्रसन्नता होगी।

सिंह-  आज अधीनस्थ कर्मचारी आपसे किसी कारण नाराज होंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। इस समय को शांति और प्रेम पूर्वक बिताएं।

कन्या- आज आप अत्यंत तीव्र गति से अपने काम पूरे करेंगे। भविष्य की योजनाओं पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। नई नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। बुरा समय खत्म होने से चैन की सांस लेंगे।

तुला- आज आपको सैद्धांतिक विचारों के साथ व्यावहारिक भी होना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के प्रति मन में नाराजगी रहेगी। उधार लेने से आपको बचना चाहिए। आपको केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। परीक्षा परिणाम में आपको सफलता मिलेगी। 

वृश्चिक- आज आप सभी कार्यों को एकाग्र होकर करेंगे। मित्रों की सहायता से आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। संतान को लेकर गौरव की अनुभूति होगी। इच्छित प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।

धनु- आज व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए। अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग करेंगे। किसी पर भी सहज ही विश्वास न करें। अपने लक्ष्यों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहें। पारिवारिक अशांति दूर होगी।

मकर- आज जटिल मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। प्रतिस्पर्धियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोग आपको सहयोग देंगे।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनाई का अनुभव करेंगे। अपने विचारों को संकीर्णता के दायरे में सीमित न करें। दूसरों के बजाय स्वयं के निर्णय को अधिक प्रधानता दें। किसी से अधिक अपेक्षा न रखें। दिनचर्या अनियमित हो सकती है।

मीन- आज व्यवसाय के दृष्टिकोण से आप अत्यंत भाग्यशाली रहने वाले हैं। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास के कारण आप हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी