Chandauli News: शादी से इनकार करने पर युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, खुद भी किया सुसाइड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंदौली। उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवक ने शादी से इंकार करने पर प्रेमिका को गोली मार कर घायल कर दिया जबकि बाद में खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि महमूदपुर नई बस्ती निवासी संजय सोनकर ने बीती देर रात शादिया बानो उर्फ बबली (20) को गोली मार दी और भाग कर रामनगर स्थित अपनी बुआ के घर पहुंचा और वहां खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर लिया।प्रेमिका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सूचना के बाद एसपी आदित्य लांग्हे और एएसपी अनंत चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही। उन्होने बताया कि संजय फायर ब्रिगेड ऑफिस के बाहर फल की दुकान लगता था। लड़की की शादी कुछ दिनों पहले तय हो गई थी। उसके बाद लड़की संजय से दूरी बनाने लगी। फोन करने पर भी मना करती थी। 

युवती गुरुवार की रात अपनी मां के साथ सब्जी लेकर घर जा रही थी। घर के पास पहुंचने पर संजय ने रोक लिया और शादी का प्रस्ताव रखा, युवती के इनकार करते ही उसे लक्ष्य कर 9एमएम पिस्टल से फायर झोंक दिया। युवती के पेट में गोली लगी, इससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गई।

जब तक लोग जुटते तब तक युवक वहां से फरार हो गया। वह रामनगर में अपनी बुआ के घर पहुंचा। वहां खुद को भी गोली मार ली। इससे युवक की मौत हो गई। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म