आज का राशिफल | 5 अक्टूबर 2025
मेष
आज रोजगार के नए विकल्प मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रेम विवाह के लिये परिवार को सहमत करने में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति खरीद सकते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करें। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
वृष
आज उलझा हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी राय और विचारों की लोग अपेक्षा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत शुभ है। फिर भी किसी भी मुद्दे पर सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया दें। छोटे बच्चों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।
मिथुन
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। यात्रा के दौरान सेहत और सामान की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। आप अनुसंधान के मूड में हो सकते हैं। बजट का ध्यान रखते हुए काम करें।
कर्क
आज आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्रगण आपसे नाराज हो सकते हैं। बुजुर्ग लोगों को घुटने व कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी से कोई बात न छिपाएं। शारीरिक और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन कमजोर हो सकता है।
सिंह
आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। साझेदारी में व्यवसाय प्रारंभ करने की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
कन्या
आज उधार लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का प्रयास करें। यदि किसी महत्वपूर्ण बैठक के लिए जा रहे हैं तो आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
तुला
आज बातचीत के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करें। वरना आपकी बातों का गलत मतलब भी निकल सकता है। अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को तनाव हो सकता है। बच्चों की गलत आदतों को अनदेखा न करें।
वृश्चिक
आज रियल एस्टेट में सावधानी पूर्वक निवेश करें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। आपको दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी।
धनु
आज दांपत्य संबंधों में आनंद का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जीवनशैली में नयापन आएगा। नई नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।
मकर
आज संतान को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई महसूस होगी। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको परेशानी होगी। आपको झूठ बोलने से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ
आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में अत्यधिक व्यस्त हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में शालीनता रहेगी। विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। खरीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान रखें।
मीन
आज कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान न करवाएं। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। परिस्थितियों पर क्रोध करने के बजाय, उन्हें शांति से निपटाएं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
