एशिया कप 2025 : मोहसिन नकवी जाएगा जेल! दुबई पुलिस दर्ज कर सकती है ट्रॉफी चोरी की FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ निवासी ने दर्ज कराई शिकायत

लखनऊ। दुबई में 27 सितंबर 2025 को संपन्न हुए एशिया कप 2025 फाइनल के दौरान हुई ट्रॉफी चोरी के गंभीर मामले पर लखनऊ निवासी एक क्रिकेट प्रेमी संजय शर्मा ने दुबई पुलिस को औपचारिक शिकायत की है। 

बीते 30 सितम्बर को भेजी गई शिकायत में बताया गया है कि एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी ) के अध्यक्ष एवं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी को कानूनी तरीके से विजेता भारतीय टीम को सौंपने के बजाय अपने कब्जे में ले लिया।

शिकायत में इस ग़ैरकानूनी कृत्य को क्रिकेट समुदाय के लिए गहरा आघात बताया गया है, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में व्यापक रोष व्याप्त है। शिकायतकर्ता ने दुबई पुलिस विभाग से मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच करने, दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा ट्रॉफी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। 

इस शिकायत की सूचना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) और संबंधित अन्य क्रिकेट संस्थाओं को भी दी गई है। दुबई पुलिस ने प्राप्त शिकायत का शीघ्र उत्तर देते हुए 48 कार्यघंटों में वापसी का भरोसा भेजा है। 

 

संबंधित समाचार