बदमाशों ने महिला की हत्या कर लूटी नाक की सुराही, नचनी में वारदात से फैली दहशत, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

गोंडा/ करनैलगंज, अमृत विचार: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नचनी में सोमवार को भोर में अज्ञात बदमाशों ने एक 60 वर्षीय महिला की हत्या कर गहना लूट लिया। वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

ग्राम नचनी निवासी सदानंद गोस्वामी की मां रामप्यारी (60) पत्नी स्व. रामराज सोमवार भोर करीब चार बजे शौच के लिए बाहर गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उनकी नाक में पहनी सुराही झपट ली। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है

यह भी पढ़ेंः बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, शाम 4 बजे चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

संबंधित समाचार