बाराबंकी: सांसद ने नदी के पुल का किया शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। सदरुद्दीनपुर चौराहा के पास सांख्यिकी नदी के पुल का शिलान्यास सांसद उपेंद्र रावत ने फीता काटकर कर किया। ये निर्माण एक करोड़ पैंतीस लाख बयासी हजार की लागत ह‍ोना है। इस मौके पर सांसद ने कहा कि इस पुल के निर्माण से इलाके के लोगों की राह आसान हो जाएगी। इधर से …

त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। सदरुद्दीनपुर चौराहा के पास सांख्यिकी नदी के पुल का शिलान्यास सांसद उपेंद्र रावत ने फीता काटकर कर किया। ये निर्माण एक करोड़ पैंतीस लाख बयासी हजार की लागत ह‍ोना है। इस मौके पर सांसद ने कहा कि इस पुल के निर्माण से इलाके के लोगों की राह आसान हो जाएगी। इधर से अब बड़े वाहनों का आवागमन भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की मंशा है कि गांवों का विकास हो और गांवों में खुशहाली आए।

सांसद ने कहा कि विकास के मामले में बाराबंकी आगे रहे ऐसा हमारा प्रयास है। सड़क, पानी, बिजली के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग अवर अभियंता संतोष कुमार, सहायक अभियंता एडिसन सिंह, मुख्य अभियंता अजय कुमार सिंह के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।

नहीं बनाया वैकल्पिक रास्ता
देवा त्रिलोकपुर फतेहपुर सिहाली जहांगीरबाद मसौली जैसे बड़े कस्बो का रास्ता इस निर्माण से बंद हो गया है। जिसे बड़े पैमाने पर ग्रामीण परेशान हैं खासकर वह जो इस रास्ते पर नए राहगीर हैं और रात को गुजरते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 9 किलोमीटर दूर का रास्ता चुनकर जाना पडता है। विभाग ने इस रास्ते पर कोई भी वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया है।

संबंधित समाचार