एक मुर्गी चोर पर 34-35 लाख का जुर्माना, मेरे घर को कोई खरीद ले: आजम खां

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रामपुर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 

रामपुर, अमृत विचार: पूर्व मंत्री आजम खां ने पत्रकारों से कहा कि एक मुर्गी चोर पर 34-35 लाख का जुर्माना और 21 साल की सजा सिर्फ एक मुकदमे पर है। अभी 114 मुकदमे मेरे ऊपर हैं और 350 मुकदमे मेरे परिवार पर हैं। पत्रकारों को मुखातिब करते हुए कहा कि आप बहुत बड़े अपराधी से मिल रहे हैं यह आपका बड़प्पन है। कहा कि एक दरख्वास्त कर रहा हूं कि मेरे घर को कोई खरीद ले। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर आने की बाबत कहा कि उनका कोई कार्यक्रम तो है नहीं मुझसे मिलने आ रहे हैं मुझसे मिलेंगे।

शहर के मोहल्ला मीरबाज खां टंकी नंबर 5 स्थित आवास पर मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि अखिलेश यादव मेरी सेहत के बारे में पूछने के लिए आ रहे हैं। कहा कि लोग मुर्गी चोर और बकरी चोर से लोग मिल रहे हैं यह उनका बड़प्पन है। कहा कि एक मुर्गी चोर कितना जुर्माना दे सकता है। सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी की बाबत पूछे गए एक सवाल में कहा कि वह उन्हें जानते नहीं हैं। लिहाजा उनका जिक्र मेरे सामने नहीं करें। एसटी हसन की बाबत कहा कि उनका टिकट कैसे कटवा सकते हैं वह अपना टिकट दिलवा नहीं सके। कहा कि उन्हें मनाने के लिए उनके घर जाएंगे और चाय पीकर आएंगे। वह हमें रिसीव करने के लिए आएंगे।

रामपुर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
सपा के जिलाध्यक्ष अजय सागर ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को दोपहर 12:30 बजे पूर्व मंत्री आजम खां से मुलाकात करने के लिए रामपुर आएंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बरेली से कार द्वारा रामपुर पहुंचेंगे।

संबंधित समाचार