देहरादून: एसटीएफ ने 20 लाख रुपये कीमत का गांजा पकड़ा
देहरादून। राजधानी में स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपए का 39 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बिंदाल मलिन बस्ती क्षेत्र में गांजा छोटी छोटी पुड़िया में बिकने की शिकायत मिलने पर प्रभारी एंटी ड्रग टास्क फोर्स उप निरीक्षक विकास रावत एवं कांस्टेबल प्रदीप जुयाल को एसटीएफ ने तस्करों के …
देहरादून। राजधानी में स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपए का 39 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बिंदाल मलिन बस्ती क्षेत्र में गांजा छोटी छोटी पुड़िया में बिकने की शिकायत मिलने पर प्रभारी एंटी ड्रग टास्क फोर्स उप निरीक्षक विकास रावत एवं कांस्टेबल प्रदीप जुयाल को एसटीएफ ने तस्करों के खिलाफ अभियान पर लगाया।
एसटीएफ के मुताबिक इसमें शिवचंद्र साहनी के बारे में गोपनीय सूचना मिली। पता चला कि वह बिंदाल मलिन बस्ती क्षेत्र में गांजे का मुख्य तस्कर है और गांजे की तस्करी कर बिंदाल क्षेत्र में बिकवा रहा है। मुखबिरी के आधार पर संयुक्त टीम ( स्पेशल टास्क फोर्स व एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स) नशा तस्करों का बिहार नेपाल बॉर्डर से नशे की अवैध डिलीवरी लाने की निगरानी की जा रही थी। शनिवार सुबह शिवचंद्र साहनी एवं कपल देव को 39 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किय गया।
एसटीएफ के मुताबिक गांजा बिहार से उत्तराखंड लाया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए लोगों में शिव चन्दर साहनी (32) ग्राम बिशनपुर थाना दरभंगा बिहार, हाल निवासी मलिन बस्ती चुख्खुवाला थाना कोतवाली नगर देहरादून, कपल देव (60) निवासी ग्राम अरई थाना सिमरी जिला दरभंगा बिहार हाल पता मलिन बस्ती चुखूवाला बरामदगी कुल 10 किलोग्राम गांजा।
अभियुक्तों ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं और देहरादून में मलिन बस्ती में रहकर बिंदाल बस्ती में गांजे की पुड़िया बनाकर बेचते थे। अभियुक्त बिहार- नेपाल बॉर्डर से कम कीमतों पर गांजा खरीद कर देहरादून के बिंदाल मलिन बस्ती क्षेत्र में महिलाओं व बच्चों के माध्यम से 50 से 60 हजार प्रति किलो के हिसाब से बिकवाते थे। टीम में उप निरीक्षक विकास रावत, अनिल चौहान, कांस्टेबल प्रदीप जुयाल, मोहनअसवाल, दीपक चंदोला शामिल थे।
