इश्क की हद पार : तीन बच्चों को छोड़ सलज अपने नन्दोई के साथ फरार, कोतवाली में समझौता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। तीन बच्चों की मां नन्दोई के साथ घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। पति ने बहनोई के खिलाफ कोतवाली कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को मामले से अवगत कराया।

टांडा के मोहल्ला पुराना बाजार निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। शुक्रवार को उसकी पत्नी घर से नकदी और सोने के आभूषण लेकर अचानक गायब हो गई। युवक ने कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पता चला कि वह अपने नन्दोई के साथ चली गई है। 

युवक ने मामले की तहरीर कोतवाली में दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। बुधवार को लड़की और उसका नन्दोई कोतवाली पहुंचे। युवक का परिवार भी आ गया, पुलिस व परिवार के अन्य लोगों के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। महिला को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।

संबंधित समाचार