Digital Crop Survey: क्रॉप सर्वे में राजधानी की लंबी छलांग, 66वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंचा लखनऊ..

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। खरीफ फसलों के डिजिटल क्रॉप सर्वे में लेखपालाें के उतरने से सबसे पीछे रहा लखनऊ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। 8 अक्टूबर तक 99.26 फीसदी सर्वे पूर्ण हो गया है, जबकि 15 दिन पहले जिला 66वें स्थान पर था और प्रगति 16 फीसदी के आसपास थी। पहले स्थान पर मिर्जापुर, दूसरे पर एटा, चौथे पर बाराबंकी व पांचवें पर कन्नौज है।

16 अगस्त से खरीफ फसलों का आकलन करने के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू हुआ था। जिले में 528 ग्रामों में 3,93,082 प्लाट यानी गाटा पर खड़ी फसलों का मौके पर मोबाइल से सर्वे करके फोटो व विवरण फीड करना है। इस बार लेखपालों को सर्वे से बाहर रखने से कार्य प्रभावित हो गया। पंचायत सहायक व ग्राम रोजगार सेवक संसाधनों व राजस्व की जानकारी का अभाव बताकर सर्वे नहीं कर पाए। 

इससे जिला 15 दिन पहले 66वें स्थान पर था, जबकि प्रगति 16 फीसदी के आसपास थी। शुरुआती दौर में 70वां स्थान रहा। जिलाधिकारी विशाख जी ने खराब प्रगति का संज्ञान लेकर जरूरत के अनुसार लेखपालों को सर्वे में लगाया और जिला तीसरे स्थान पर पहुंच गया। 8 अक्टूबर तक 525 गांवों में 3,53,199 गाटाें का सर्वे पूर्ण हो गया है। 10 अक्टूबर अंतिम तारीख है।

ये भी पढ़े : 

पराली जलाने की घटनाओं को रोकें DM... वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये दिशा-निर्देश जारी, 10 अक्टूबर तक करायें पूरा

संबंधित समाचार