Nobel Prize 2025 : हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्ज्नाहोरकाई को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

स्टॉकहोम। हंगरी के लेखक लासलो क्रासनाहोरकई को इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह घोषणा बृहस्पतिवार को की गई। नोबेल समिति के अनुसार उनकी ‘सम्मोहक और दूरदर्शी कृति’ के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

क्रासनाहोरकई इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले अर्नेस्ट हेमिंग्वे, अल्बर्ट कामू और टोनी मॉरिसन जैसे साहित्य दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं। स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति द्वारा अब तक कुल 121 विजेताओं को साहित्य के क्षेत्र में यह पुरस्कार 117 बार प्रदान किया जा चुका है। 

पिछले वर्ष का पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को उनकी उस कृति के लिए दिया गया था जिसके बारे में समिति ने कहा था कि वह ‘‘ऐतिहासिक आघातों का सामना करती है और मानव जीवन की संवेदनशीलता को उजागर करती है।’’ चिकित्सा, भौतिकी और रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2025 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा के बाद, साहित्य का पुरस्कार इस सप्ताह घोषित होने वाला चौथा पुरस्कार है। 

नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए चुने जाने की संभावना कम ही मानी जा रही है। हालांकि उन्होंने हाल में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों से कहा था कि ‘‘हर कोई कहता है कि मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।’’ अंतिम नोबेल, अर्थशास्त्र का नोबेल मेमोरियल पुरस्कार, सोमवार को घोषित किया जाएगा।

नोबेल पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को आयोजित किए जाते हैं। यह इस पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है जिनका 1896 में निधन हुआ था। नोबेल एक स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक थे। प्रत्येक पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 12 लाख डॉलर) की राशि प्रदान की जाती है, और विजेताओं को 18 कैरेट का स्वर्ण पदक और एक प्रमाणपत्र भी दिया जाता है।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बरेली में हवाला नेटवर्क का बड़ा भंडाफोड़: फर्जी कंपनी बनाकर दिल्ली-दुबई तक जुड़ रहे थे तार, 3 लाख कैश के साथ मोईन अली गिरफ्तार
MJPRU Exam & Session Calendar: विश्वविद्यालय ने जारी किया सत्र 2026-27 का शेड्यूल, 25 जुलाई तक होंगे एडमिशन
यूपी EOW की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी, 'जनता का विश्वास तोड़ने वाले आर्थिक अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई'
महाराजगंज पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई , इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 1 करोड़ के गांजा के साथ तमिलनाडु का निवासी गिरफ्तार
नेपाल में फिर गूंजेगी शाही नरसंहार की गूंज: गृह मंत्री गुरुंग का बड़ा फैसला, राजा वीरेंद्र के पूरे परिवार की हत्या की नए सिरे से होगी जांच